Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सड़क हादसे के बाद बाइक बनी आग का गोला युवक घायल चालक मौके से फरार

रांची: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित बेलांगी में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे के बाद एक बाइक में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप हुई।

जानकारी के अनुसार, दो बाइकें मुर्गू से रांची की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बेलांगी के पास एक बाइक ने दूसरी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को मदद पहुंचाई। इसी बीच दुर्घटनाग्रस्त बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार बाइक चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top