Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जगन्नाथपुर रथ मेला की तैयारियां तेज उपायुक्त एवं एसएसपी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश…

रांची: 16 जुलाई से शुरू होने वाले जगन्नाथपुर रथ मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को तय समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि जगन्नाथपुर रथ मेला आस्था और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में एसएसपी राकेश रंजन, ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, सदर एसडीओ, प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस

प्रशासन ने मेला परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे, पर्याप्त बैरिकेडिंग, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा बेहतर भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बिजली, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन के निर्देश

बैठक में निर्बाध बिजली आपूर्ति, वैकल्पिक जेनरेटर, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, प्राथमिक उपचार केंद्र, अग्निशमन वाहन, पेयजल, शौचालय, नियंत्रण कक्ष, खोया-पाया केंद्र और सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली की व्यवस्था समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया। संभावित बारिश और वज्रपात को देखते हुए आपदा प्रबंधन की विशेष तैयारियां रखने के भी निर्देश दिए गए।

14 जुलाई को होगा फाइनल निरीक्षण

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि 14 जुलाई की शाम मेला परिसर का अंतिम निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें सभी व्यवस्थाओं का स्थल पर सत्यापन होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समन्वित प्रयासों से रथ मेला का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top