Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दरभंगा में गन्ना खेती बढ़ाने का मेगा प्लान नई चीनी मिलों के लिए चलेगा विशेष अभियान…

पटना: बिहार सरकार ने दरभंगा में खुल रही सकरी और रैयाम चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना उपलब्ध कराने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से ‘गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान-2026’ शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। अभियान के तहत किसानों को गन्ने की लाभकारी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और खेती से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अभियान से पहले 2 जुलाई को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की समितियों को सक्रिय करने तथा किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

इसी कड़ी में दरभंगा के जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और गन्ना उद्योग विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया तथा सकरी और रैयाम मिल क्षेत्र में गन्ना उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की।

अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य, जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। इसमें गन्ना उद्योग विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मिलकर काम करेंगे। अधिकारियों को किसानों के साथ सीधे समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक किसानों को गन्ने की खेती से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है।

योजना के तहत अधिकारी गांव और खेतों तक पहुंचकर किसानों को उन्नत खेती की तकनीक, बेहतर बीज, खाद और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। खेती के दौरान आने वाली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। सरकार को उम्मीद है कि इस अभियान से दरभंगा में गन्ना उत्पादन बढ़ेगा, नई चीनी मिलों को पर्याप्त कच्चा माल मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top