Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बाधित आरडीएसएस के तहत एलटी कन्वर्जन का भी काम जारी…

रांची: राजधानी रांची के लोगों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (JUSNL) ने बुधवार को शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।

निगम के अनुसार, 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, हटिया-1 में 33 केवी हाई मेन बस पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 11:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक हटिया-1 ग्रिड से जुड़े 33 केवी फीडर-1, राजभवन और एचईसी विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 33 केवी बड़ा और अन्य संबंधित फीडरों से जुड़े कुछ इलाकों में भी आंशिक रूप से बिजली बाधित हो सकती है।

वहीं, आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत एलटी कन्वर्जन कार्य के कारण आर्यपुरी, रातू रोड, टंगराटोली, पिस्का मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार, यह कार्य विद्युत नेटवर्क को मजबूत बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

JUSNL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निगम ने भरोसा दिलाया है कि रखरखाव कार्य समय पर पूरा कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top