Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कैप्टन कूल एमएस धोनी का चौवालीसवां जन्मदिन आज फैंस और क्रिकेट जगत से शुभकामनाओं की बौछार…

रांची: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को झारखंड की राजधानी रांची में जन्मे धोनी ने अपने शांत स्वभाव, बेहतरीन नेतृत्व क्षमता और शानदार फिनिशिंग अंदाज से विश्व क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई। इसी वजह से उन्हें पूरी दुनिया ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जानती है।

धोनी ने वर्ष 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और कुछ ही समय में भारतीय टीम की कमान संभाल ली। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का पहला ICC टी-20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। वे दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने, जिन्होंने तीनों प्रमुख ICC ट्रॉफियां अपने नाम कीं।

विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में धोनी ने कई रिकॉर्ड बनाए। 2011 विश्व कप फाइनल में लगाया गया उनका विजयी छक्का आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है। उनकी हेलीकॉप्टर शॉट, शानदार विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता ने उन्हें करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का चहेता बना दिया।

घरेलू क्रिकेट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार चैंपियन बनाया और ‘थाला’ के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन आईपीएल में उनका जादू आज भी कायम है।

आज उनके जन्मदिन पर झारखंड सहित देश-विदेश के करोड़ों प्रशंसक, क्रिकेटर और खेल प्रेमी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top