Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में मानसून का असर बरकरार तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी

रांची: झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और इसका असर शनिवार को भी पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी रांची समेत अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश और अधिक नमी के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, गढ़वा, खूंटी सहित राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही कई क्षेत्रों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने तथा यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लेने की अपील की है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि 8 जुलाई के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top