Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बख्तियारपुर ताजपुर पुल परियोजना में तकनीकी खराबी चार श्रमिक घायल

पटना: बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना में शनिवार सुबह निर्माण कार्य के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण हादसा हो गया। पथ निर्माण विभाग के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे परियोजना के P-38 पिलर पर कार्य के दौरान उपयोग की जा रही CFT मशीन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसके नीचे लगी ट्रे एक ओर झुक गई।

इस घटना में मौके पर कार्यरत चार श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। विभाग ने बताया कि सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

घटना के तुरंत बाद निर्माण स्थल पर तकनीकी जांच और मशीन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विभाग ने कहा कि बख्तियारपुर–ताजपुर पुल परियोजना की गुणवत्ता, श्रमिकों की सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top