रांची: हूल क्रांति के महानायकों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो की वीरगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष 30 जून को हूल दिवस को भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। साहिबगंज के भोगनाडीह स्थित अमर शहीद स्थल पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया है।

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि 30 जून, 1855 को महानायक सिदो-कान्हू के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ हूल क्रांति का शंखनाद हुआ था। यह केवल एक विद्रोह नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई थी। इस आंदोलन में चांद-भैरव और फूलो-झानो का योगदान भी अविस्मरणीय रहा।
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा आदिवासी वीरों के संघर्ष और बलिदान का सम्मान करती रही है। इसी कड़ी में इस बार हूल दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में संथाल परगना समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
9 सदस्यीय आयोजन समिति में ये नेता शामिल
पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम
पूर्व सांसद सुनील सोरेन
अमर शहीद परिवार के वंशज
मंडल मुर्मू
पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी
वरिष्ठ नेता गणेश तिवारी
साहिबगंज जिला अध्यक्ष गौतम यादव
पाकुड़ जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू
महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अनिता सोरेन
अनुसूचित जनजाति मोर्चा
प्रदेश मंत्री अनिता मुर्मू