Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या मुख्य आरोपी गिरफ्तार हथियार भी बरामद

रांची: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित बारेडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, 24 जून को बारेडीह गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। जांच में मृतक की पहचान 70 वर्षीय गोविंद महतो के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गोविंद महतो का अपने परिजनों के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन गोविंद महतो खेत में बीज बोने के बाद एक पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी कुईला महतो (50) ने पीछे से आकर लोहे की दाउली से गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पुत्र रामायण महतो की शिकायत पर 26 जून को तमाड़ थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी कुईला महतो को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top