Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची टेम्पू लूटकांड का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार लूटे गए जेवर मोबाइल और चाकू बरामद

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में टेम्पू रोककर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए चांदी के जेवरात, चोरी का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है

पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को धुर्वा सेक्टर-1 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप रहने वाले श्याम सुंदर कुमार ने डोरंडा थाना में टेम्पू रोककर लूटपाट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर डोरंडा थाना कांड संख्या 156/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(4) में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल अपराधी डोरंडा थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला में छिपे हुए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद नाविद राजा के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक कमरे में मोहम्मद नाविद राजा और अरमान अंसारी उर्फ अरमान छिपे मिले। पूछताछ के दौरान दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी में अरमान अंसारी के पास से एक इनफिनिक्स मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपी ने पूछताछ में मोबाइल चोरी का होना स्वीकार किया।

वहीं, मोहम्मद नाविद राजा के घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने लूटे गए चांदी के जेवरात भी बरामद किए। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में अन्य संभावित अपराधियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top