2027 तक 25 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने का लक्ष्य
1278 करोड़ की ऊर्जा परियोजनाओं का शुभारंभ, सीएम बोले- बिजली ही विकास की रफ्तार
पटना: बिहार में ऊर्जा क्षेत्र को नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल लगाने की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने 20 नवंबर 2026 तक लक्ष्य पूरा करने और 20 नवंबर 2027 तक 25 लाख परिवारों को योजना से जोड़ने का निर्देश दिया।

महत्वपूर्ण बिंदु
2.5 लाख गरीब परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाने का अभियान शुरू।
125 यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन होने पर अतिरिक्त बिजली सरकार खरीदेगी और राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में जाएगी।
20 नवंबर 2027 तक 25 लाख घरों को मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने का लक्ष्य।
1278 करोड़ रुपये की ऊर्जा क्षेत्र की विकास योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास।
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को 23 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी, देश में सबसे अधिक।
2005 में जहां बिजली खपत 400-500 मेगावाट थी, अब बढ़कर 9000 मेगावाट पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी और हरित विकास को बढ़ावा मिलेगा।
ऊर्जा विभाग को निर्देश- सभी परियोजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
“मुफ्त बिजली से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा बिहार। पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब गरीब परिवार सिर्फ बिजली बचाएंगे ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2.5 लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने की शुरुआत करते हुए 2027 तक 25 लाख परिवारों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।”