Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विश्व रक्तदाता दिवस पर झारखंड में महाअभियान हर जिले और प्रखंड में लगेंगे रक्तदान शिविर

रांची :14 जून को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर झारखंड में राज्यव्यापी रक्तदान महाअभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों में रक्तदान शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, शपथ समारोह और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी कर अपने-अपने जिलों में विश्व रक्तदाता दिवस के कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही कार्यक्रमों की रिपोर्ट और फोटोग्राफ विभाग को भेजने का भी निर्देश दिया गया है।

इस बार की थीम है खास

इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस की थीम “मानवता की एक बूंद – रक्तदान करें, जीवन बचाएं” रखी गई है। इस थीम के माध्यम से लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

मुफ्त जांच की भी होगी व्यवस्था रक्तदान शिविरों में आने वाले लोगों के लिए नि:शुल्क ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा इच्छुक रक्तदाताओं का पंजीकरण भी किया जाएगा ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

रक्तदान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top