Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चौदह जून को होगी झारखंड पात्रता परीक्षा रांची प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कसी कमर…

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा एवं विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, सभी गश्ती-सह-जोनल दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, केंद्र अधीक्षक एवं परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान परीक्षा संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने, नकल एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने, अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन को मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 का आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) को रांची जिले के 5 उप-केंद्रों पर एक पाली में किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने कहा कि यह परीक्षा राज्य के युवाओं के भविष्य से जुड़ी हुई है, इसलिए इसका आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति के साथ कराया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें तथा आयोग और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top