रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची महानगर के हरमू मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 307 पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी प्रकाश सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है और ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।