Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का मेगा कैबिनेट विस्तार पैंतीस मंत्रियों ने ली शपथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर फोकस…

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को राजभवन (लोकभवन) में संपन्न हुआ। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् और राष्ट्रगान की गूंज के बीच नए मंत्रियों ने जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन

मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा ने उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल, जंगलमहल और आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विस्तार आगामी वर्षों की राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखकर किया गया है।

13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

तापस राय, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, दीपक बर्मन, शारद्वत मुखर्जी, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, डॉ. शंकर घोष, दूध कुमार मंडल और अनूप कुमार दास ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

तीन मंत्रियों को मिला स्वतंत्र प्रभार

डॉ. इंद्रनील खां, मालती राभा राय और राजेश महतो को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

19 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में ली शपथ

जुएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नादिया चंद बाउड़ी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता विश्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, अमिय किस्कू, कलिता माजी, गार्गी दास घोष, बिराज विश्वास, दीपांकर जाना और सुमना सरकार को राज्य मंत्री बनाया गया है।

बंगाली संस्कृति की झलक

शपथ ग्रहण समारोह में अधिकांश मंत्री पारंपरिक बंगाली परिधान ‘धोती-पंजाबी’ में नजर आए। इसे भाजपा की ओर से बंगाल की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय परंपराओं के प्रति सम्मान के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

जल्द होगा विभागों का बंटवारा

सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री राज्य सचिवालय ‘नवान्न’ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रिपरिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता की। माना जा रहा है कि विभागों के आवंटन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और प्रशासनिक अनुभव को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस दौरान अग्निमित्रा पाल, दिलीप घोष, निशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडु को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। सोमवार का विस्तार भाजपा सरकार का अब तक का सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार माना जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, शांतनु ठाकुर, राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य तथा मंत्री अग्निमित्रा पाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top