Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सभी जिला मुख्यालय फोर लेन से होंगे कनेक्ट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का निर्देश

बिहार में सड़क नेटवर्क को मिलेगा बड़ा विस्तार, एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं में तेजी के आदेश

पर्यटन, बाजार और औद्योगिक कॉरिडोर को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने पर जोर

विक्रमशीला पुल के स्थायी पुनर्स्थापन और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल को लेकर बड़ा निर्देश

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य के सड़क नेटवर्क, एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाई-वे और पुल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को फोर-लेन सड़क से जोड़ा जाए और निर्माणाधीन परियोजनाओं को तेज गति तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा किया जाए।

प्रमुख बातें

सभी जिला मुख्यालयों को फोर-लेन सड़क नेटवर्क से जोड़ने का निर्देश।

राज्य के एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाई-वे परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर।

पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत क्षेत्रों, औद्योगिक कॉरिडोर और बड़े बाजारों को बेहतर कनेक्टिविटी देने का निर्देश।

राज्य के सुदूर इलाकों से 5 घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य पर काम।

पुलों की गुणवत्ता और मजबूती की लगातार जांच कराने का आदेश।

विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर विक्रमशीला पुल के स्थायी पुनर्स्थापन का निर्देश।

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का कार्य जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य।

ब्रीज मेंटेनेंस पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर।

बेहतर सड़क नेटवर्क से बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मजबूत सड़क नेटवर्क तैयार होने से लोगों की आवाजाही आसान हुई है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन, व्यापार, कृषि और उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क परियोजनाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरा किया जाए।

विभाग ने दी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी

बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों, स्टेट हाई-वे और अन्य सड़क परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक तथा एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top