Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार अलर्ट अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेन्दर ने नियुक्ति आयोगों के साथ की हाईलेवल समीक्षा…

BPSC, BTSC और BSSC समेत कई आयोगों ने दिए परीक्षा सुधार के सुझाव

तकनीक-सक्षम और त्रुटिरहित परीक्षा व्यवस्था बनाने पर सरकार का जोर

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता पर बिहार सरकार सख्त

पटना: बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध बनाने को लेकर सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सोमवार को राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों और सदस्य सचिवों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

पुराना सचिवालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग में आयोजित इस बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) समेत अन्य आयोगों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन को अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। आयोगों की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, तकनीकी निगरानी बढ़ाने, प्रशासनिक तंत्र को मजबूत करने और अभ्यर्थियों को बेहतर परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी दोनों स्तरों पर मजबूत व्यवस्था विकसित करना जरूरी है।

बैठक में यह सहमति बनी कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन से पहले आवश्यक संस्थागत और सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, सुरक्षित और सुचारु परीक्षा वातावरण मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top