Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झारखंड में राज्यसभा रण तेज बीजेपी उतारेगी प्रत्याशी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में फैसला

अमर बाउरी बोले — “सिर्फ लड़ेंगे नहीं, जीतेंगे भी”

रांची : झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारने का फैसला कर लिया है। सोमवार शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद पार्टी ने एक सीट पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नामांकन 1 जून से 8 जून तक होगा जबकि मतदान 18 जून को कराया जाएगा।

अमर बाउरी ने दावा किया कि भाजपा सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए मैदान में नहीं उतर रही, बल्कि पार्टी का प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा। हालांकि उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा का उम्मीदवार पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होगा।

इस दौरान अमर बाउरी ने सत्तारूढ़ गठबंधन JMM-कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गठबंधन के भीतर सहमति नहीं है और राज्यसभा चुनाव को लेकर अंदरूनी खींचतान साफ दिखाई दे रही है। JMM द्वारा चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “चोर की दाढ़ी में तिनका” जैसी स्थिति है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग का इतिहास झारखंड की राजनीति में पहले भी विवादों का कारण रहा है और विपक्ष को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। अब राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में मुकाबला और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। महागठबंधन और भाजपा दोनों की रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top