Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा

राजस्व संग्रह, बजट क्रियान्वयन और विकास योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रह की वर्तमान स्थिति, बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत
समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के राजस्व को मजबूत करने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता तक विकास योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाना है।

बैठक के दौरान राज्य की आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ बनाने, कर संग्रह बढ़ाने तथा वित्तीय प्रबंधन को प्रभावी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने और योजनाओं की मॉनिटरिंग को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास, पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है और सभी विभागों को समन्वय के साथ बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना होगा। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top