Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सत्ताईस मई को होगी झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…

रांची: झारखण्ड सरकार की अहम कैबिनेट बैठक अब 27 मई को आयोजित होगी… मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक बुधवार, 27 मई 2026 को अपराह्न 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

सरकार की इस अहम बैठक को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े अहम फैसलों पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है….

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के बाद अब सभी की नजरें 27 मई को होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं… बैठक में विकास योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है….

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top