Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नीट पेपर लीक पर एनएसयूआई का केंद्र सरकार पर हमला शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग…

रांची: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में बढ़ते विरोध के बीच NSUI ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गुरुवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI नेताओं ने कहा कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।

प्रदेश NSUI अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में गड़बड़ी होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र मेहनत कर अपने भविष्य के लिए तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके सपनों के साथ खिलवाड़ हैं। विनय उरांव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

NSUI ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई, तो संगठन आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगा।

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top