Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नीट यूजी परीक्षा रद्द

 

NEET UG 2026 रद्द

NEETपर लीक मामले की जांच CBI को

जयपुर-सीकर पेपर लीक कांड के बाद NTA ने निरस्त की NEET परीक्षा

24 लाख छात्रों की परीक्षा रद्द, जल्द होगी री-NEET

नई दिल्ली।
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला राजस्थान के जयपुर और सीकर से प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का फैसला किया है। CBI अब पेपर लीक के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

इस मामले में अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले कुछ अभ्यर्थियों और कोचिंग नेटवर्क तक पहुंचाया गया था।

NEET UG 2026 में देशभर से 24 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा रद्द होने से छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है। NTA ने कहा है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी और नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। दोबारा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

NTA ने अपने बयान में कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top