Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मदर्स डे पर मां की सबसे बड़ी पुकार मेरी अदिति को वापस ला दीजिए

रांची के कोकर खोहरा टोली से 18 महीने की मासूम लापता, नाले में बहने की आशंका से परिवार बेहाल

रांची : जहां एक ओर पूरा देश मदर्स डे मना रहा है, वहीं राजधानी रांची में एक मां की आंखें अपनी मासूम बेटी की तलाश में लगातार नम हैं। सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोहरा टोली से 18 महीने की बच्ची अदिति पांडे के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम से ही अचानक बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी देर तक अपने स्तर से खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।

घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मदर्स डे के मौके पर मां बार-बार सिर्फ एक ही गुहार लगा रही है —“मेरी बच्ची को ढूंढ दीजिए… उसे सुरक्षित वापस ला दीजिए…

”स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर के बगल से गुजर रहे नाले में बच्ची के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। इसी आशंका को देखते हुए पुलिस और स्थानीय प्रशासन नाले के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ड्रोन कैमरे की मदद से भी इलाके पर नजर रखी जा रही है ताकि बच्ची का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।कोकर खोरहा टोली इलाके में मातम जैसा माहौल है। आसपास के लोग भी बच्ची की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं और खोजबीन में परिजनों का साथ दे रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। नाले की तलाशी के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मदर्स डे पर जहां बच्चे अपनी मां को खुशियां दे रहे हैं, वहीं रांची की यह मां अपनी 18 महीने की मासूम बेटी के इंतजार में हर गुजरते पल के साथ टूटती जा रही है। अब पूरे शहर की दुआ है कि छोटी अदिति जल्द सुरक्षित अपने घर लौट आए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top