Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

तमाड़ में दर्दनाक हादसा शादी से लौट रही कार तालाब में गिरी दो युवकों की मौत…

राँची: जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार, सिल्ली के बरलंगा निवासी दो युवक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चालाडी गांव के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और तेज रफ्तार कार सीधे सड़क किनारे स्थित तालाब में जा घुसी।

रात के अंधेरे में हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत तमाड़ थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top