Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में करंट लगने से तेरह वर्षीय बच्चे की मौत खुले बिजली तार ने ली मासूम की जान…

रांची: राजधानी रांची से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पंडरा ओपी अंतर्गत पिस्का मोड़ स्थित बैंक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह बिजली के खुले तार की चपेट में आने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बैंक कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय छोटू शुक्रवार सुबह घर के पास मौजूद था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के खुले तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में खुले बिजली तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए खुले तारों को तत्काल सुरक्षित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top