Shikhar Samvad

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

राहुल गांधी से मिले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी झारखंड के हेल्थ मॉडल और जनहित योजनाओं पर हुई चर्चा…

दिल्ली: झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफ़ान अंसारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक चली इस अहम बैठक में झारखंड के विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे बदलाव और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, गरीबों की परेशानियों और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को लगातार उठाने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राहुल गांधी को झारखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने रिम्स-2 के निर्माण, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, ग्रामीण इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था को लेकर चल रही योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट साझा की। इन प्रयासों की राहुल गांधी ने सराहना करते हुए कहा कि झारखंड स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है।

बैठक में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्यों और विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन और समर्थन से उन्हें जनता की आवाज को और मजबूती से उठाने की प्रेरणा मिली है।मुलाकात के अंत में राहुल गांधी ने कहा कि जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते रहना जरूरी है और भाजपा की धमकियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। उनके इन शब्दों ने कार्यकर्ताओं और नेताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरने का काम किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top