रांची: सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद झारखंड के बधिर क्रिकेट खिलाड़ियों ने देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ‘तृतीय टी-20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया 2026’ में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी झारखंड बधिर क्रिकेट टीम ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की।

झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों के शिष्टमंडल ने लोक भवन, रांची में राज्यपाल से भेंट कर अपनी उपलब्धि की जानकारी दी। खिलाड़ियों ने बताया कि तमाम चुनौतियों और सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह बड़ी सफलता हासिल की है।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से साबित कर दिया है कि चुनौतियां कभी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं।
राज्यपाल ने कहा कि क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है और यह गर्व की बात है कि झारखंड के खिलाड़ी लगातार विभिन्न खेलों में राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में अपार प्रतिभा मौजूद है, जिसे सही अवसर और प्रोत्साहन देने की जरूरत है। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए झारखंड बधिर क्रिकेट संघ को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने का आश्वासन भी